Tuesday, 21 July 2020

मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री लालजी टंडन का लखनऊ में निधन आज शाम 4:00 बजे होगा अंतिम संस्कार

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में सुबह 5:00 बजे निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे और उन्हें 11 जून को स्वास्थ्य खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से वे अस्पताल में भर्ती थे। होने पर परिजनों ने उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शुरुआती पड़ताल में डॉक्टरों को पेशाब में संक्रमण का पता चलने पर इलाज शुरू किया जांच के दौरान राज्यपाल जी के लिवर में दिक्कत पाए जाने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। इस दौरान पेट में रक्त स् स्तर बढ़ गया जिसके चलते उनका इमरजेंसी में ऑपरेशन किया गया था। लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन ने सुबह ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी जानकारी के मुताबिक हाल ही में उनकी उन्हे किडनी के साथ-साथ लीवर का फंक्शंस भी गड़बड़ गड़बड़ आ गया था। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था ,13 जून को उनका ऑपरेशन किया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक आज 4:30 बजे होगा अंतिम संस्कार।


No comments:

Post a Comment