Friday, 21 May 2021

सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता का तबादला हुआ। चंद्र मोहन ठाकुर नये जिला कलेक्टर,


कृष्णकांत दोहरे गौभूमि समाचार सीहोर।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने आज मध्यप्रदेश के दो जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता को उप सचिव बनाकर मंत्रालय भोपाल बुला लिया गया है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता को उप सचिव मंत्रालय अटैच कर दिया गया है। अब सीहोर के नये कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर को बनाया गया है। चंद्र मोहन ठाकुर वर्तमान में अपूपपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे,जो की अब सीहोर जिला कलेक्टर का पदभार संभालेंगे। वही आईएएस सोनिया मीना को अनूपपुर कलेक्टर बनाया गया है। पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक के पद पर बतौर अपनी सेवाऐं दे रही थी।

No comments:

Post a Comment