Saturday, 7 November 2020

युवा विकास मंडल संस्था द्वारा गरीब वर्ग को राशन सामग्री वितरण की गई।

कृष्णकांत दौहरे प्रेस रिपोर्टर,



इछावर।  शुक्रवार को महिला बाल विकास अधिकारी एवं पुलिस बल के सिपाहियों द्वारा युवा विकास मंडल संस्था के नेतृत्व में गरीब बालक बालिकाओं के परिवार को राशन सामग्री तथा पोषण आहार वितरण किया। कार्यक्रम सामाजिक संस्था युवा विकास मंडल द्वारा पाल हेमलिन फाउंडेशन के सहयोग से संस्था राजेंद्र सिंह मेवाड़ा के मार्गदर्शन में इछावर के हनुमान धर्मशाला सेवा समिति पुराना बस स्टैंड इछावर में महिला बाल विकास अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें उत्तरा तिवारी ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से समाज के जन कल्याण का कार्य करती आ रही है। संस्था का उद्देश्य गरीब वर्ग के बच्चों को पोषण एवं राशन आहार वितरण किया जना है। एस.आई अजय ओझा ने बताया की संस्था युवा विकास मंडल बहुत अच्छा कार्य कर रही है। ग्राम भगवतपुर, रामनगर, कालापीपल, भांंऊखेड़ी, लसूडिया कांंगर आदि गांव के 56 परिवारों को राशन सामग्री एवं पोषण आहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के कार्यकर्ता जिला समन्वयक लखन वेध, परियोजना अधिकारी नजमा खान, ब्लॉक समन्वयक शोभाल सिंह बड़ोदिया, सैनिक दिलीप सिंह, सूरज सिंह, सतीश मेवाड़ा, बबीता परमार, रामगोपाल बामणिया, एवं गरिमा केंद्र प्रेरक धर्मेंद्र बामणिया, प्रमिला राव, धर्मेंद्र पंचलानिया आदि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।


No comments:

Post a Comment