Monday, 16 November 2020

जिला पंचायत के सभाकक्ष में शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन।


कृष्णकांत दौहरे, गौभूमि समाचार


सीहोर। रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में शहीद बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इछावर विधायक करण सिंह वर्मा द्वारा शहीद बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत पूर्व अध्यक्ष बाल आयोग मध्य प्रदेश निर्मला बारेला नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा पूर्व जनपद अध्यक्ष नसरुल्लागंज श्री दुबे सहित जनजाति समाज के प्रतिनिधि श्री रमेश बारेला, लक्ष्मण बारेला, हरि सिंह आदि ने अपने उद्बोधन में शहीद बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति व जनजाति व सामान्य वर्ग के व्यक्ति उपस्थित हुए थे।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अजय गुप्ता ने अपने उद्बोधन में शहीद बिरसा मुंडा के द्वारा समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी कीर्ति दुबे, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अनिल श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संचालन आदिम जाति कल्याण विभाग जिला संयोजक श्री हरि सिंह राजपाल ने किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया। विज्ञापन



No comments:

Post a Comment