- कानन पेंडारी जुलाेजीकल पार्क से लाए गए सिंहों की 6 व 7 काे होगी स्वास्थ्य जांच
- वन विहार प्रबंधन ने दाेनाें काे फिलहाल क्वरेन्टाइन में रखा
भाेपाल .वन विहार में बिलासपुर से लाए गए दाेनाें सिंह सत्या और नंदी काे मेडिकली फिट हाेने के बाद डिसप्ले बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। दाेनाें सिंहाें का स्वास्थ्य परीक्षण 6-7 फरवरी काे वन विहार के डाॅक्टर्स की टीम करेगी। वन विहार प्रबंधन ने दाेनाें काे फिलहाल क्वरेन्टाइन में रखा है। वहीं दूसरी अाेर सूखी सेवनिया से रेसक्यू हुए घाायल तेंदुए की सेहत में तेजी से सुधार हाे रहा है। उसे इलाज के लिए वन िवहार स्थित हाॅस्पिटल में रखा गया है।
वन विहार भाेपाल के डिप्टी डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के कानन पेंडारी जुलाेजीकल पार्क से 16 जनवरी काे नर सिंह सत्या अाैर मादा सिंह नंदी काे लाया गया है। दाेनाें काे भाेपाल वन विहार में सिंह के ब्रीडिंग सेंटर की शुरुअात के लिए लाया गया था। दाेनाें ही सिंहाें काे डिसप्ले बाड़े में शिफ्ट किया जाना है, लेकिन वन विहार की गाइडलाइन के अनुसार शिफ्टिंग से पहले 21 दिन तक संबंधित वन्यप्राणी काे क्वरेन्टाइन में रखा जाता है। उन्हाेंने बताया कि 6 और 7 फरवरी काे सत्या अाैर नंदी का स्वास्थ्य परीक्षण वन िवहार के डाॅक्टर्स की टीम करेगी। मेडिकल जांच में दाेनाें की फिटनेस रिपाेर्ट नॉर्मल अाने पर उन्हों डिसप्ले बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। क्वरेन्टाइट से बाड़े में शिफ्टिंग की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी हाेगी। इसके बाद ही ब्रीडिंग सेंटर के लिए प्लान बनाया जाएगा।इंदाैर व जूनागढ़ से सिंह लाने की तैयारी - डिप्टी डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि वन विहार में लाॅयन ब्रीडिंग सेंटर की शुरुअात से पहले एक-एक नर व मादा सिंह लाया जाएगा। इसके लिए गुजरात के जूनागढ़ में अाैर इंदाैर में चिड़ियाघर प्रशासन से बात की जा रही है।
सेहत में सुधार -स्वस्थ हाेने पर तेंदुए को जंगल में करेंगे शिफ्ट
सूखी सेवनिया के नजदीक खेत में जानवराें की एंट्री राेकने के लिए लगाए गए कटीले तार अाैर क्लच वायर के फंदे में फंसकर घायल हुए तेंदुए की सेहत अब सुधर रही है। वन विहार के डाॅक्टर्स के मुताबिक तेंदुए काे स्वस्थ हाेने के बाद वापस जंगल में छाेड़ा जाएगा। उसे बाड़े में नहीं रखा जाएगा। कुछ ही दिन में उसके पूरी तरह से स्वस्थ्य होने की उम्मीद है।
No comments:
Post a Comment