Sunday, 2 February 2020

इंदौर / सीएए के विरोध में आज दोपहर को होगी महासभा, स्वारा-दिग्विजय आएंगे


  • रविवार को दोपहर 1 बजे महालक्ष्मी नगर ग्राउंड पर भगतसिंह दीवाने ब्रिगेड द्वारा आयोजित की गई है महासभा

  • नर्मदा आंदोलन से जुड़ी मेधा पाटकर और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दीपक बावरिया भी होंगे शामिल

    इंदौर. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनअारसी के विराेध में महालक्ष्मी नगर ग्राउंड पर रविवार को दोपहर एक बजे ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ’ महासभा का आयोजन किया गया है। इसमें जेएनयू की छात्र रही अभिनेत्री स्वरा भास्कर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, नर्मदा आंदोलन से जुड़ी मेधा पाटकर, प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दीपक बावरिया शामिल होंगे।



    भगतसिंह दीवाने ब्रिगेड यह महासभा करवाई जा रही है। ब्रिगेड से जुड़े लोगों के अनुसार इसका उद्देश्य काले कानून के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। बिग्रेड के प्रमुख आनंद मोहन माथुर का कहना है कि नया कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ है, इसलिए इसका विरोध व इस पर बहस जरूरी है। महासभा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।




No comments:

Post a Comment