Tuesday, 30 July 2024

प्रजापति समाज ने दक्ष महाराज जी की जयंती

 

दिव्य गौरव गौरव गोविन्द दुबे। गत दिवस प्रजापति समाज द्वारा बरमान कला में राजा दक्ष महाराज जी की जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सागर जबलपुर नरसिंहपुर गोटेगांव रहली राजमार्ग से समाज के लोग एकत्रित हुए एवं पृथ्वी के प्रथम राजा दक्ष महाराज जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सागर से प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज को एकजुट रहने एवं प्रदेश में हर जिला स्तर पर राजा दक्ष महाराज जी की जयंती मनाने की बात रखी कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशवंत प्रजापति रोहित प्रजापति कमलेश प्रजापति सोनू प्रजापति चिरौंजीलाल प्रजापति रूप किशोर प्रजापति चंदन प्रजापति ईश्वर प्रजापति यशवंत प्रजापतिविशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील प्रजापति एवं आभार प्रदर्शन प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष बलराम प्रजापति ने किया।

No comments:

Post a Comment