Friday, 12 July 2024

पटवारी के कुत्तों का आतंक फिर बनाया एक बुजुर्गो को शिकार

 निखिल चरेड (दैनिक दिव्य गौरव )



र। वैसे तो शहर की गलियों में घूम रहे श्वान लोगों की परेशानी का सबब बने हुए है। लेकिन स्नेह नगर में एक घर में पल रहे कुत्ते आतंक बचा रहे हैं। स्थिति यह है कि लोग बच्चों को घर से निकलने तक नहीं दे रहे। वहीं लोगों में भी खासा भय है। अभी बच्चों से लेकर बूढ़ो तक को पटवारी के यहां पल रहे श्वान शिकार बना चुके हैं।

मामला है स्नेह नगर का। जहां पटवारी बिसेन का घर है। श्वान प्रेमी बिसेन ने एक नहीं बल्कि चार श्वान घर पर पाल रखे हैं। इन श्वानों ने कल एक बुजुर्गो को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका उपचार हुआ। इसके पहले भी यह कुत्ते रहवासियों को शिकार बना चुके हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन कुत्तों को खुला मोहल्ले में छोड़ दिया जाता है। जिससे भय का माहौल क्षेत्र में बना हुआ है। आपको बता दे कि पटवारी के यहां चार अलग अलग प्रजाति के श्वान है।

No comments:

Post a Comment