Monday, 24 July 2023

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री मदन दास देवी के निधन पर दुख व्यक्त

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विचारक और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री मदन दास देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री मदन दास देवी जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध थे और आजीवन सेवा कार्यों से जुड़े रहे। उन्होंने हर दायित्व को गंभीरता से पूरा कर दिखाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से स्व. देवी जी की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना की है।

No comments:

Post a Comment