Wednesday, 21 June 2023

| हिन्दी Diary/Calendar 2023 Fact Check Department Of Public Relations M.P आज के समाचार फोटो गैलरी वीडियो राज्यपाल मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद आलेख डायरेक्टरी ऑनलाइन विज्ञापन जिले के समाचार अन्य मेन्यूस मध्यप्रदेश पेसा एक्ट श्री महाकाल लोक शासकीय आदेश पॉडकास्ट नवीन सूचनाएँ प्रकाशन अब तक दिनांक: 06/21/2023 शीर्षक: Krutidev Chanakya कमेंट ईमेल प्रिंट English मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. हेडगेवार की पुण्य-तिथि पर किया नमन

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक डॉ. हेडगेवार क्रांतिकारी प्रवृत्ति के थे, उन्हें अंग्रेज शासकों से घृणा थी। डॉ. हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। डॉ. हेगडेवार का मत था कि जाति-पाति और छूआ-छूत के भेद के कारण हम असंगठित और दुर्बल हुए। परिणामस्वरूप मुट्ठी भर लुटेरों के हाथों हमें हार खानी पड़ी, गुलामी का अभिशाप सहना पड़ा। राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के साथ समाज को संगठित, अनुशासित और शक्तिशाली बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उनका अवसान 21 जून 1940 को नागपुर में हुआ।

No comments:

Post a Comment