कृष्णकांत दौहरे रिपोर्टर,
गौभूमि समाचार सीहोर। इछावर मे श्री राम जन्मभूमि समर्पण सम्मान निधि यात्रा आहूत की गई। यात्रा का शुभारंभ आजाद चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख गलियों और चौराहों के मध्य से निकाली गई। यात्रा का राम भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।राम भक्तों ने घर की छतों से यात्रा पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। रथ पर भगवान श्री राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी भी सजाई गई थी। प्रत्येक राम भक्त के दरवाजे पर उनका तिलक लगाकर माला पहनाकर पूजा अर्चना की गई। यात्रा का समापन आजाद चौक पर भगवान श्रीराम के साथ किया गया। हजारों की संख्या में राम भक्तों जय श्री राम का उद्घोष करते हुए यात्रा में चल रहे थे। हर राम भक्तों के हाथ में भगवा ध्वज लहरा रहा था। और सभी राम भक्तों के मुंह से गगनभेदी जय श्री राम के नारे भी लगाए जा रहे थे। भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है यह प्रसन्नता प्रत्येक चेहरे पर देखने को मिल रही थी। बग्गी पर सजाई गई भगवान राम की झांकी का प्रत्येक राम भक्त भगवान की ही तरह पूजा कर रहे थे। नगर इछावर पूर्ण रूप से भगवा मय में नजर आ रही थी। हर जगह जय श्रीराम के नारे पूरे नगर में गूंज रहे थे। राम रथ यात्रा में महिला और पुरुष युवा और बच्चे भक्ति मय माहौल में राम रथ यात्रा शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment