कृष्णकांत दौहरे रिपोर्टर, गौभूमि समाचार सीहोर। महिलाओं पर घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय 15 दिवसीय जन जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान‘‘ का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता सक्रिय भागीदारी हेतु अनुकूल वातावरण बनाये जाने एवं संभावित अपराधी को हतोत्साहित करना हैं ‘‘सम्मान‘‘ अभियान अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार दिनांक 14 जनवरी को थाना इछावर, बस स्टैण्ड तथा कलेक्टर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शपथ कार्यक्रम तथा महिलाओं की सुरक्षा संबंधी पोस्टर चस्पा किये गये। बस, ऑटो रिक्शा आदि वाहनों में तथा ड्रायवर, कंडक्टर आदि को शपथ दिलवाकर हस्ताक्षर करवाए गए। सम्मान अभियान अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर मे शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, आष्टा विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, कलेक्टर श्री अजय गुप्ता, श्रीमती अमिता अरोरा, अपर कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी तथा समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी इछावर उषा मरावी द्वारा डायल 100,1098,1090 आदि नंबर की जानकारी दी गई। तथा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कहा गया। अपने साथ घटित छोटी से छोटी घटना को भी अपने परिवारजन को बताने संबंधी चर्चा की गई। श्रीमती टिनी पाण्डे प्रशासक वन स्टॉप सेंटर द्वारा वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सुविधाएं जैसे- आश्रय सुविधा, स्वास्थ्य सेवा परामरर्श, पुलिस सहायता, विधिक सहायता आदि की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला हिंसा रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बस स्टेण्ड पर यातायात थाना प्रभारी प्राची राजपूत द्वारा बस आटो ड्रायवर कन्डक्टर आदि को महिला सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई। तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण संबंधी कानून की जानकारी दी गई।
Thursday, 14 January 2021
सम्मान"अभियान अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।

No comments:
Post a Comment