Saturday, 8 February 2020

भोपाल / नर सिंह सत्या को क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने के 21 दिन बाद बाड़े में छोड़ा, अब उन्हें पर्यटक देख सकेंगे


  • वन विहार में जल्द शुरू होगी लॉयन सफारी, तैयारियां शुरू हो गई हैं 

  • बिलासपुर की कानन पिंडारी चिड़ियाघर से लाया गया था सिंहों का जोड़ा

    भोपाल. राजधानी के वन विहार नेशनल पार्क में शनिवार को सिंह के जोड़े सत्या की क्वारेंटाइन अवधि (अलग-थलग कमरे में रखा गया) पूरी होने और स्वास्थ्य परीक्षण में फिट पाए जाने के बाद नर सिंह सत्या को बाड़े मे छोड़ा गया है। अब पर्यटक इसका का दीदार कर पाएंगे। वहीं मादा सिंह नंदी को अभी नहीं छोड़ा गया है। उसे चार दिन बाद बाड़े में छोड़ा जाएगा। वन विहार के अधिकारियों का कहना है अभी मादा सिंह नंदी की स्थिति छोड़ने वाली नहीं है।


    सिंहों के इस जोड़े को बिलासपुर के कानन पेंडारी चिड़ियाघर से जनवरी में लाया गया था। दोनों सिंहों को 10 गुणा 10 के कमरे में रखा गया था। इन्हें 21 दिन तक रखा जाता है, इस दौरान वह वातावरण के अनुकूल खुद को ढाल लेते हैं। इन सिंहों को लाने की वजह वन विहार में लॉयन सफारी शुरू करना है।


    नंदी थोड़ी चिड़चिड़ी थी, सत्या ने अच्छे से किया


    वन अधिकारियों ने बताया कि मादा सिंह नंदी थोड़ी चिड़चिड़ी हो गई थी। शुरूआत में ज्यादातर समय नंदी कमरे में ही बैठी रहती थी, नए वातावरण से सामंजस्य बैठाने के लिए बार-बार गुर्राती थी। लेकिन, बाद में नंदी ने खुद को वन विहार के अनुकूल बना लिया है। वहीं, सिंह सत्या ने पहले दिन से अपनी क्रॉल को चेक करने के बाद अपनी टेरेटरी मार्क कर दी थी और उसे


    वातावरण के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी नहीं आई।


    वन विहार की डायरेक्टर कमालिका मोहंता ने बताया कि वन मंत्री उमंग सिंघार की महत्वाकांक्षी योजना लायन ब्रीडिंग और लायन सफारी पर काम शुरू किया जा रहा है। जल्दी ही लोग वन विहार में लायन सफारी का आनंद मिलेगा।




No comments:

Post a Comment