Friday, 31 January 2020

दिल्ली चुनाव / आप ने प्रचार की नई योजना बनाई, 10 दिन में 2 बार हर मतदाता तक सीधे पहुंचने का लक्ष्य


  • आम आदमी पार्टी का नया नारा है- काम के लिए वोट, दिल्ली के भविष्य के लिए वोट, केजरीवाल के लिए वोट

  • आप ने इसके पहले 7 दिन में दिल्ली के 50 लाख घरों तक पहुंचने की योजना बनाई थी, इस पर भी काम होगा




नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान में दो हफ्ते से भी कम वक्त बचा है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और भाजपा ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आप ने प्रचार के लिए एक बार फिर नई रणनीति तैयार की है। उसने दो नए नारे दिए हैं। पहला- मेरा वोट काम को, सीधे केजरीवाल को। दूसरा- काम के लिए वोट, दिल्ली के भविष्य के लिए वोट, केजरीवाल के लिए वोट। दिल्ली में एक ही चरण में मतदान होगा। 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। अरविंद केजरीवाल खुद नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।


मतदाताओं तक सीधी पहुंच जरूरी
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आप का नया नारा है। मेरा वोट काम को, सीधे केजरीवाल को। पार्टी का लक्ष्य है कि वो दिल्ली के हर वोटर से 10 दिन में कम से कम दो बार सीधा संपर्क करे और सरकार के कामों की जानकारी दे। इस दौरान मतदाताओं को समझाया जाएगा कि आप को वोट देना क्यों जरूरी है। इसके लिए नारा भी दिया गया है। ये है- काम के लिए वोट, दिल्ली के भविष्य के लिए वोट, केजरीवाल के लिए वोट।


प्रचार के लिए तैयारी
आप ने सात दिन में 50 लाख परिवारों से सीधे संपर्क का लक्ष्य रखा है। इसके लिए दो-दो कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। कुल 20 हजार कार्यकर्ता यह मोर्चा संभालेंगे। हर विधानसभा सीट में 300 वर्कर यह काम संभालेंगे। पांच हजार नए वॉलेंटियर भी जोड़े गए हैं और इनमें ज्यादातर छात्र हैं। यही लोग ‘केजरीवाल फिर से’ कैंपेन भी संभाल रहे हैं।


8 हजार मीटिंग होंगी
घर-घर जनसंपर्क के अलावा 8 हजार छोटी सभाओं का भी प्रोग्राम में जिक्र है। ये दिल्ली की सभी सीटों पर आयोजित की जाएंगी। दिल्ली में कुल 272 वॉर्ड हैं। इन सभी में हर रोज कम से कम 4 जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इनको 7 दिन में पूरा किया जाएगा। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए 10 से 12 कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई गई हैं। यह सड़कों, सार्वजनिक स्थानों या कॉलोनियों में लोगों से संपर्क करेंगी और नुक्कड़ नाटक करेंगी। ट्रैफिक सिग्नल्स और मेट्रो स्टेशन पर लोगों की आप की कैप और पैम्फलेट्स बांटे जाएंगे।




No comments:

Post a Comment